लाइव न्यूज़ :

उप्र: भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन

By भाषा | Updated: April 28, 2021 18:44 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 28 अप्रैल बरेली जिले के नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार का बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे।

गंगवार के परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे जहां उनका निधन हो गया। हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

गंगवार के परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है।

गंगवार वर्ष 2009 में बसपा से विधान परिषद के लिए चुने गए थे और वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी ने उन्हें नवाबगंज सीट से टिकट दिया था जिस पर उन्होंने जीत दर्ज की थी।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की।

इसके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भी गंगवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

केसर सिंह गंगवार भाजपा के ऐसे तीसरे विधायक हैं जिनका कोविड-19 की दूसरी लहर में निधन हुआ है। इससे पहले हाल ही में औरैया से भाजपा विधायक रमेश दिवाकर और लखनऊ पश्चिम से पार्टी विधायक सुरेश श्रीवास्तव का कोरोना से निधन हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो