लाइव न्यूज़ :

उप्र: भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से छोटे, मध्यम स्तर के व्यापारियों की सहायता करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 22:47 IST

Open in App

मेरठ, 22 मई भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कोविड-19 महामारी के चलते प्रभावित हुए प्रदेश के छोटे एवं मध्यम स्तर के व्यापारियों की मदद के लिए गुहार लगायी।

पत्र में विनीत अग्रवाल शारदा ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी ने व्यापार व उद्योग जगत को बहुत प्रभावित किया है। छोटे एवं मझोले स्तर के व्यापारियों की इस कोरोना महामारी ने कमर तोड़ दी है तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान निरंतर बंद चल रहे हैं।

पत्र में भाजपा व्यापारी नेता विनीत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना में कोरोना/ ब्लैक फंगस जैसी घातक महामारी को भी सम्मिलित करने का अनुरोध किया है।

इसके अलावा, जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के आश्रितों को 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की भी गुहार लगायी है।

पत्र में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की गई।

भाजपा व्यापारी नेता द्वारा इस पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को भी भेजी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे