लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः सीएम योगी से मिलने के बाद पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है कारण

By भाषा | Updated: August 30, 2022 20:19 IST

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। चौधरी ने कहा, ''संगठन का जो कार्य मुझे मिला है, योगी जी के नेतृत्व में उसे आगे बढ़ायेंगे।''

Open in App
ठळक मुद्देभूपेंद्र चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा पार्टी के ‘एक व्यक्ति-एक पद’ सिद्धांत के आधार पर दिया है।नगर निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी। भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 25 अगस्त को चौधरी को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्‍यक्ष नियुक्त किया था।

लखनऊः उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आवास पर मुलाकात की। चौधरी ने ट्वीट में कहा, ‘‘प्रदेश अध्यक्ष पद-भार ग्रहण करने के पश्चात मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेट की।’’

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्‍यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी ने राज्‍य सरकार के पंचायती राज मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। चौधरी ने मंगलवार को खुद ट्विटर पर यह जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट किया, “भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के सम्यक निर्वहन हेतु आज मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया। अपने प्रथम और द्वितीय कार्यकाल में क्रमशः राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा का अवसर प्रदान करने तथा समय-समय पर दिए गए निर्देशों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का एवं अनेक अवसरों पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन व आशीर्वचन के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।” चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा पार्टी के ‘एक व्यक्ति-एक पद’ सिद्धांत के आधार पर दिया है।

इस्तीफा देने के बाद वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि आने वाले नगर निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 25 अगस्त को चौधरी को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्‍यक्ष नियुक्त किया था।

उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्‍यक्ष नियुक्‍त होने के बाद चौधरी सोमवार को नयी दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे, जहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था। 54 वर्षीय चौधरी मुरादाबाद के महेंद्र सिकंदरपुर में रहने वाले एक किसान परिवार से आते हैं। वह राजनीतिक सफर के शुरुआती दिनों में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से जुड़ गए थे।

पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, चौधरी 1991 में भाजपा के सदस्य बने और कोषाध्यक्ष एवं मुरादाबाद जिला इकाई के जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहे। 1999 में उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के तत्कालीन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए।

चौधरी ने क्षेत्रीय मंत्री का पद संभाला और फिर क्षेत्रीय अध्यक्ष भी बने तथा 2017 तक इस पद पर रहे। पहली बार 2016 में विधान परिषद सदस्य चुने जाने के बाद वह उच्‍च सदन में पहुंचे और 2017 में योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्‍हें पंचायती राज विभाग का राज्‍य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। 2019 में चौधरी को इसी विभाग में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

2022 में वह दोबारा विधान परिषद के सदस्य बने और योगी के नेतृत्व वाली दूसरी सरकार में पंचायती राज मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। एक मंत्री के रूप में चौधरी की उपलब्धियों में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत रिकॉर्ड संख्या में शौचालय बनवाना और सभी 75 जिलों को खुले में शौच से मुक्त घोषित करना शामिल है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथजेपी नड्डालखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों