लाइव न्यूज़ :

उप्र: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: April 3, 2021 15:33 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), तीन अप्रैल उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में सौंरा पुलिस चौकी के नजदीक शुक्रवार देर रात एक निर्माणाधीन पुलिया से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गयी। इस हादसे में बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मलवां थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविंद कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात अनिल श्रीवास्तव (50) निवासी बैरई गांव जिला जालौन अपने पड़ोसी प्रद्युम्न कुमार (30) के साथ बाइक पर सवार होकर फतेहपुर शहर अपनी बहन के घर जा रहे थे। तभी कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर सौंरा पुलिस चौकी के नजदीक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई।

इस हादसे में अनिल श्रीवास्तव की मौत हो गयी और प्रद्युम्न गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos