लाइव न्यूज़ :

हमलों के डर से गुजरात छोड़कर भाग रहे यूपी, बिहार और एमपी के लोग, हरकत में आई पुलिस

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 8, 2018 10:24 IST

लोगों को डर सता रहा है कि कहीं उनके ऊपर हमला ना हो जाए। वहीं, पुलिस ने मामले को देखते हुए और सुरक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से जिलों में पुलिस बल तैनात किया है।

Open in App

गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद गैर-गुजरातियों पर हमला करने के मामलों में प्रदेश के विभिन्न भागों से पुलिस ने अब तक 342 लोगों गिरफ्तार किया है। दरअसल, हमले के बाद गैर-गुजरातियों ने पलायन करना शुरू कर दिया। ये लोग सालों से यहां रह रहे थे, जिनमें उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और बिहार के लोग शामिल हैं।

लोगों को डर सता रहा है कि कहीं उनके ऊपर हमला ना हो जाए। वहीं, पुलिस ने मामले को देखते हुए और सुरक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से जिलों में पुलिस बल तैनात किया है और जहां गैर-गुजरातियों को सताने की संभावना है वहां उनके घर के बाहर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। 

वहीं, पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने रविवार को बताया कि मुख्य रूप से छह जिले (हिंसा से) प्रभावित हुए है। मेहसाणा और साबरकांठा सबसे अधिक प्रभावित हुए है। इन जिलों में, 42 मामलें दर्ज किये गये हैं और अब तक 342 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान आरोपियों के नाम सामने आने के बाद और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राज्य रिजर्व पुलिस (सीआरपी) की 17 कंपनियों को तैनात किया गया है। गैर-गुजराती के निवास क्षेत्रों और उन कारखानों में जहां वे काम करते हैं, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने इन इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने के लिए दो मामलें दर्ज किये गये है।

हमलों के बाद गैर-गुजरातियों के पलायन के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में झा ने कहा कि आने वाले त्योहारों के मद्देनजर वे अपने मूल राज्यों के लिए रवाना हो सकते है। सबसे अधिक प्रभावित जिले गांधीनगर में पुलिस अधिकारियों को शिविरों का आयोजन करने और स्थानीय नेताओं के साथ संवाद करने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने कहा कि जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बल और वाहन उपलब्ध कराये गये है।

गत 28 सितम्बर को एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए बिहार के एक निवासी को गिरफ्तार किए जाने के बाद गैर-गुजरातियों को निशाना बनाया गया और सोशल मीडिया पर घृणा संदेश फैलाए गए। वहीं, जिस बच्‍ची से बिहार के शख्‍स ने कथित तौर पर बलात्‍कार किया, उसे शनिवार को अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई। उसकी हालत खतरे से बाहर है। आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :गुजरातरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया