लाइव न्यूज़ :

दो बेटों ने मिलकर ऐसे रची पिता की हत्या की साजिश, बताया- इसलिए कर दिया था मर्डर  

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 13, 2018 20:56 IST

घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले सिरौली थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव की है।

Open in App

बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में शनिवार को उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक (देहात) सतीश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि 10 अक्टूबर की रात जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव के निवासी किसान रामदेव शर्मा की उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। परिजनों का कहना था कि पास में ही दुर्गा जागरण के आयोजन के चलते उन्हें न तो गोली चलने की आवाज सुनायी दी और न ही कातिलों के बारे में उन्हें कोई जानकारी है। साथ ही उन्होंने किसी से रंजिश की बात से भी इनकार किया था। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में पुलिस को रामदेव के घर के ही लोगों पर शक था। अंतिम संस्कार के बाद शनिवार रामदेव के बेटों तुलसीदास और अंकित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म का इकबाल कर लिया। कुमार के मुताबिक पकड़े गये दोनों भाइयों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता गलत संगत में पड़ गए थे, जिसके चलते वह पहले ही काफी जमीन बेच चुके थे। शेष जमीन को अपने दोस्तों तथा गलत संगत में पड़े लोगों के इशारे पर बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि 10 अक्टूबर की रात को घर के पास में ही मां भगवती का जागरण था। तभी उन्होंने अपने पिता की हत्या की साजिश रची। उन्होंने बरामदे में सो रहे रामदेव की गोली मारकर हत्या कर दी और वारदात में इस्तेमाल तमंचे को मकान के पीछे खाली जगह पर फेंक दिया और घर के अंदर ही चुपचाप सो गये।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!