लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से मरने वालों संख्या 17 पहुंची, दो मुख्य आरोपी और एक आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 30, 2019 04:14 IST

परिजनों का दावा है कि इनकी मौत भी शराब पीने से हुई है। लेकिन पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता विस्तृत और गहन जांच के बाद ही चलेगा।

Open in App

बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मरने वालो की संख्या बढ़कर 17 हो गई तथा 44 रोगी अभी भी केजीएमसी लखनऊ में भर्ती है । बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बुधवार शाम एक बयान में बताया कि जहरीली शराब से मरने वालो की संख्या अब 17 पहुंच गयी है। पुलिस ने बताया, ''सोमवार रात जब शराब हादसा हुआ था उस दिन दो अन्य व्यक्तियों की मौत भी हुई थी लेकिन परिजनों ने इनका अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम कर दिया।

परिजनों का दावा है कि इनकी मौत भी शराब पीने से हुई है। लेकिन पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता विस्तृत और गहन जांच के बाद ही चलेगा। इस बीच बुधवार सुबह जहरीली शराब काण्ड के मुख्य आरोपी पप्पू जायसवाल को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया। बाद में दूसरे अभियुक्त दानवीर सिंह और इस मामले में संलिप्त पाये गये आबकारी निरीक्षक राम तीर्थ मौर्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिये गये हैं और यह जांच मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में होगी। साहनी ने मंगलवार को बताया था कि रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव और उसके आसपास के इलाके के कई लोगों ने सोमवार/मंगलवार की दरमियानी रात को शराब पी थी उसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। उनमें से 12 लोगों की मौत बाराबंकी में ही हो गयी थी । मरने वालों में चार एक ही परिवार के हैं। किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर के प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बुधवार को 'भाषा' को बताया कि ट्रामा सेंटर में अब तक 47 रोगी लाये गये थे जिसमें से 44 अब भी भर्ती हैं जिनमें से 10 रोगी गंभीर होने के कारण आईसीयू में भर्ती हैं।

उन्होंने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया। डॉ. तिवारी ने बताया कि अब तक आठ रोगियों की डायलिसिस केजीएमसी में हुई जबकि चार रोगियों की डायलिसिस बलरामपुर अस्पताल में हुई है। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव लोचन ने बताया कि उनके अस्पताल में चार रोगी डायलिसिस के लिये लाये गये थे जिन्हें डायलिसिस के बाद केजीएमसी वापस भेज दिया गया है। उनके अस्पताल में कोई भी रोगी भर्ती नही है ।

उधर बाराबंकी के रामनगर थानाक्षेत्र के रानीगंज में ज़हरीली शराब काण्ड के मुख्य आरोपी पप्पू जायसवाल को बुधवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया। बाद में दूसरे अभियुक्त दानवीर सिंह और इस मामले में संलिप्त पाये गये आबकारी निरीक्षक राम तीर्थ मौर्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया है । साहनी ने बताया कि रामनगर के ग्राम भिंड अमराई पुल के पास हुई मुठभेड़ में जायसवाल के पैर पर गोली लगी। उसे इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है।

मामले के दो आरोपियों जायसवाल और दानवीर सिंह पर बीस-बीस हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था । पुलिस ने बताया कि शराब व्यापारी के रामनगर स्थित गोदामों पर बीती रात पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की । इससे पूर्व पुलिस शराब की दुकान पर काम करने वाले सुनील, पीताम्बर व शिवम् को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए मंगलवार को मारे गये लोगों के परिजन को दो—दो लाख रुपये की सहायता का एलान किया है।

इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी, नौ आबकारी कर्मियों और दो पुलिस अफसरों को निलम्बित कर दिया गया था। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के अनुसार मामले की जांच के लिये गठित उच्च स्तरीय टीम अन्य पहलुओं के अलावा इस बात की भी जांच करेगी कि कहीं इस घटना के पीछे कोई राजनीतिक साजिश तो नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी हापुड़ और आजमगढ़ में हुई ऐसी घटनाओं में राजनीतिक साजिश सामने आयी है, लिहाजा जांच के दायरे में इस बिंदु को भी लाया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबाराबंकीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया