लाइव न्यूज़ :

UP: योगी सरकार ने हलाल प्रमाणित उत्पादों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से लगाया बैन

By रुस्तम राणा | Updated: November 18, 2023 20:54 IST

उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य आयुक्त कार्यालय ने एक आदेश में कहा, "उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को हलाल टैग वाले उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया हैराज्य सरकार के खाद्य आयुक्त कार्यालय ने जारी किया आदेशइसमें कहा गया, उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को हलाल टैग वाले उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। खाद्य आयुक्त कार्यालय ने एक आदेश में कहा, "उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।" इसमें कहा गया है कि निर्यात के लिए खाद्य पदार्थों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।

आदेश में कहा गया है कि खाद्य उत्पादों का हलाल प्रमाणीकरण एक समानांतर प्रणाली है जो खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में भ्रम पैदा करती है और उक्त अधिनियम की धारा 89 के तहत स्वीकार्य नहीं है। यह कदम एक कंपनी और कुछ अन्य संगठनों के खिलाफ कथित तौर पर "जाली" हलाल प्रमाणपत्र प्रदान करके बिक्री बढ़ाने के लिए "लोगों की धार्मिक भावनाओं का शोषण" करने के लिए पुलिस में मामला दर्ज किए जाने के कुछ घंटों बाद आया है।

यूपी सरकार ने एक बयान में कहा, हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई, जमीयत उलमा-ए-हिंद हलाल ट्रस्ट दिल्ली, हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया मुंबई, जमीयत उलमा महाराष्ट्र और अन्य जैसी संस्थाओं के खिलाफ कथित तौर पर हलाल प्रमाणपत्र प्रदान करके बिक्री बढ़ाने के लिए धार्मिक भावनाओं का शोषण करने के लिए मामला दर्ज किया गया है।  

बयान में कहा गया है कि इन कंपनियों ने कथित तौर पर वित्तीय लाभ के लिए विभिन्न कंपनियों को जाली हलाल प्रमाणपत्र जारी किए, जिससे न केवल सामाजिक शत्रुता को बढ़ावा मिला बल्कि सार्वजनिक विश्वास का भी उल्लंघन हुआ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया