लाइव न्यूज़ :

UP: शौचालय की सफाई करो वरना स्कूल कर देंगे बन्द- 3 नाबालिग बच्चों से स्टॉफ ने करवाया टॉयलेट साफ, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2022 13:47 IST

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से शौचालय साफ कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे तीन नाबालिग बच्चे मिल कर स्कूल के टॉयलेट को साफ कर रहे है। वीडियो में घटना के समय स्कूल के कर्मचारी भी दिखाई दे रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे तीन बच्चे मिलकर स्कूल के टॉयलेट को साफ कर रहे है। वीडियो में यह देखा गया है कि एक बच्चा शौचालय साफ कर रहा है और बाकी दो बच्चे उसकी मदद कर रहे है। 

यही नहीं वीडियो के अगले हिस्से में यह भी देखा गया है कि वहां स्कूल का एक कर्मचारी भी है जो बच्चे को पानी वगैरा दे रहा है। स्कूल के एक और छात्र को शौचालय के गेट पर टॉयलेट साफ करने वाला लीक्वीड लिए हुए है। 

वीडियो पर क्या बोले शिक्षा अधिकारी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने गुरुवार को बताया कि जिले के एक प्राथमिक विद्यालय का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर आया जिसमें छात्र शौचालय की सफाई करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शिक्षा क्षेत्र सोहांव के प्राथमिक विद्यालय पिपरा कला संख्या-एक का बताया जाता है। 

बच्चों द्वारा टॉयलेट साफ नहीं करने पर स्कूल बन्द करने की दी गई धमकी

शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक हुए वीडियो में एक शख्स छात्रों को डांटकर विद्यालय का शौचालय साफ करवा रहा है और साफ न करने की सूरत में शौचालय में ताला जड़ने की धमकी दे रहा है। सिंह ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सोहांव के खण्ड शिक्षा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह