लाइव न्यूज़ :

उप्र: पति के साथ खुदकुशी करने वाली महिला का ऑडियो क्लिप आया सामने

By भाषा | Updated: June 12, 2021 16:46 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 12 जून शाहजहांपुर जिले में दवा व्यापारी द्वारा परिवार समेत आत्महत्या करने के मामले में मरने से पूर्व मृतक अखिलेश की पत्नी और सूदखोर की बातचीत का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें महिला मकान खाली करने के लिए कुछ घंटो की मोहलत मांगती है पर आरोपी सूदखोर मोहलत देने को तैयार नहीं होता है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि वह इस वायरल ऑडियो की जांच कर रही हैं । उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी की वजह से सात जून को परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर कच्चे कटरा इलाके स्थित अपने घर में कथित तौर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

इस मामले में आत्महत्या वाले दिन ही दवा व्यवसाई अखिलेश गुप्ता की पत्नी रेशु के पास सूदखोर (ब्याज पर पैसे देने वाला) अविनाश बाजपेई फोन करता है और दोनों के बीच 5 मिनट 10 सेकंड बात होती है। रेशु फोन पर बराबर कुछ घंटों की मोहलत मकान खाली करने के लिए मांगती रही परंतु सूदखोर कथित तौर पर उसे वक्त नहीं देता है ।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने शनिवार को ‘पीटीआई भाषा’ को बताया वायरल ऑडियो कब्जे में ले लिया गया है,और उसे विवेचना में शामिल किया जा रहा है । आरोपी सूदखोर अविनाश बाजपेई को पुलिस ने पहले ही गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है तथा उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

इस मामले में शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री) कपिल देव ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर कहा कि मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मांग की कि पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए एवं आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाए । इससे पूर्व सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खा ने भी पीड़ित परिवार के घर पर जाकर उनसे मुलाकात की थी और सीबीआई जांच कराने की मांग की थी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस. आनंद के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कच्चे कटरा मोहल्ले में रहने वाले अखिलेश गुप्ता (42), उनकी पत्नी रेशु गुप्ता (39), बेटे शिवांग (12) और बेटी हर्षिता (9) के शव उनके घर में फांसी से लटकते पाए गए थे। एसपी ने कहा यह मामला तब सामने आया जब किसी ने अखिलेश को उनके मोबाइल पर फोन करने की कोशिश की और जब फोन नहीं उठा तो वह उनके घर गया।

अखिलेश ने मृत्यु से पूर्व लिखे गए सुसाइड नोट में अपनी आर्थिक तंगी एवं कर्जे से परेशान होने के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात लिखी थी ।

पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि दंपत्ति ने पहले अपने बच्चों को फंदे से लटकाकर मारा और फिर खुदकुशी कर ली। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो