लाइव न्यूज़ :

उप्र एटीएस ने अवैध धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार मौलवी से जुड़े चार परिसरों पर छापेमारी की

By भाषा | Updated: October 5, 2021 19:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली/ लखनऊ, पांच अक्टूबर उत्तर प्रदेश पुलिस के एक विशेष दल ने कथित अवैध धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार मौलवी कलीम सिद्दीकी के दिल्ली स्थित एक घर समेत उनसे जुड़े चार परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सिद्दीकी के घर और राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग में उनसे जुड़े तीन अन्य स्थानों पर छापे मारे।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बयान में बताया कि जामिया नगर इलाके के शाहीन बाग में दिल्ली पुलिस की स्थानीय इकाइयों के सहयोग से छापे मारे गए।

उत्तर प्रदेश ने कहा, ‘‘दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में सिद्दीकी के घर समेत चार स्थानों पर छापेमारी की गई और इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।’’

पुलिस ने बताया कि सिद्दीकी के घर के अलावा उनके द्वारा संचालित ‘ग्लोबल पीस सेंटर’, गैर सरकारी संगठन ‘वर्ल्ड पीस ऑर्गेनाइजेशन’ और एक अन्य व्यक्ति अब्दुल रहमान के घर पर छापे मारे गए।

उसने बताया कि एक विशेष एनआईए/एटीएस अदालत के आदेश के तहत मंगलवार दोपहर को शुरू किए गए अभियान में एटीएस की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के छह दल और कमांडो के छह दल शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि इस साल जून में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अवैध धर्मांतरण के काम में लिप्त और देशभर में सक्रिय एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया था। इस संबंध में 20 जून को एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी और अब तक इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में सिद्दीकी और उसके तीन सहयोगी भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल