लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद से उप्र एटीएस ने दो रोहिंग्या को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:47 IST

Open in App

लखनऊ, आठ जून उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से भारत में रहने वाले म्यांमा के दो रोहिंग्याओं को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। एटीएस प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एटीएस प्रवक्ता ने बताया कि एटीएस की टीम ने सोमवार को गाजियाबाद से नूर आलम उर्फ रफीक और आमिर हुसैन को गिरफ्तार किया है। एटीएस के बयान के अनुसार नूर आलम और आमिर हुसैन मूल रूप से म्यांमा के रखाईन प्रांत के रहने वाले हैं जिनमें नूर आलम ने मेरठ जिले के दरबार लबर खास और आमिर हुसैन ने दिल्ली के खजूरी खास इलाके के गली नंबर छह, श्रीराम कालोनी में अपना ठिकाना बनाया था।

एटीएस टीम ने इन दोनों को गिरफ्तार करने के बाद नूर आलम के कब्जे से 65,860 रुपये, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक यूएनएचसीआर कार्ड तथा आमिर हुसैन के कब्जे से एक यूएनएचसीआर कार्ड और 4,800 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद की गई है।

एटीएस के अनुसार हुसैन अवैध रूप से बांग्लादेश के रास्‍ते भारत में आया था। नूर आलम ने उसे भरोसा दिया था कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे वह उसके भारतीय प्रपत्र बनवा देगा। एटीएस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्‍तुत कर पुलिस रिमांड में भेजने का अनुरोध किया जाएगा ताकि भारत में इनके अन्‍य सहयोगियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।

एटीएस के मुताबिक जनवरी में अजीजुल्लाह नामक एक रोहिंग्या को गिरफ्तार किया गया था और एटीएस को उसके बहनोई नूर आलम उर्फ रफीक की तलाश थी। एटीएस के अनुसार नूर आलम ही मास्‍टर माइंड है जो रोहिंग्याओं को भारत लाने में सूत्रधार रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर