लाइव न्यूज़ :

यूपी एटीएस ने अवैध धर्मांतरण मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 7, 2021 18:35 IST

Open in App

लखनऊ, सात नवंबर उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने अवैध धर्मांतरण मामले में गौतमबुद्ध नगर से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अब्‍दुल्‍ला गौतम धर्मांतरण गिरोह के कथित सक्रिय सदस्य मौलाना उमर गौतम का बेटा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एटीएस मुख्यालय से रविवार को जारी बयान के मुताबिक एटीएस टीम ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर से अब्दुल्ला गौतम को गिरफ्तार किया जो दिल्ली में जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके का निवासी है।

बयान के मुताबिक आरोपी को अदालत में प्रस्तुत कर उसे पुलिस हिरासत में देने का अनुरोध किया जाएगा। साथ ही आरोपी से धन के स्रोत, खर्च के विवरण व अन्य सहयोगियों के संदर्भ में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

एटीएस के बयान के अनुसार 20 जून को अवैध धर्मांतरण गिरोह संचालित करने वाले उमर गौतम समेत कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और उसके बाद अब तक कुल 16 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। विवेचना में पाया गया कि अब्दुल्ला, उमर गौतम के गिरोह से जुड़ा हुआ है और धर्मांतरित हुए लोगों को धन बांटने का कार्य देखता है।

एटीएस के मुताबिक अब्‍दुल्‍ला धर्मांतरण गिरोह के सह अभियुक्तों जहांगीर आलम, कौसर व फराज शाह से सीधे और सक्रिय रूप से जुड़ा है। वह मौलाना उमर गौतम द्वारा संचालित अल फारुखी मदरसा व मस्जिद तथा इस्‍लामिक दावा सेंटर (आईडीसी) के संचालन का कार्य भी देखता है। अभियुक्त अब्दुल्ला के खातों में उन्हीं स्रोतों से भारी मात्रा में धन आना प्रमाणित हुआ है, जिन स्रोतों से मौलाना उमर गौतम के खातों में धन आया था।

एजेंसी के मुताबिक अब्दुल्ला के विभिन्न बैंक खातों में अब तक 75 लाख रुपये आने की पुष्टि हुई है जिसमें 17 लाख रुपये विदेश से आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो