लाइव न्यूज़ :

यूपी विधानसभा सत्रः 17 लाख से अधिक आवास बनाकर उत्तर प्रदेश देश में आगे, जानिए राज्यपाल ने और क्या कहा

By भाषा | Updated: February 13, 2020 15:33 IST

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आवास, गन्ना, उज्ज्वला योजना, शौचालय, एमएसएमई, सौभाग्य योजना, अटल पेंशन योजना और आम आदमी बीमा योजना जैसी विभिन्न योजनाओं में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने अपने अभिभाषण में कहा, ''प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना में 27 . 58 लाख आवास स्वीकृत कर 17 लाख से अधिक आवास बनाकर उत्तर प्रदेश ने देश में पहला स्थान हासिल किया।''

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश ने 86 हजार 700 करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान कर देश में प्रथम स्थान हासिल किया।एक करोड़ 47 लाख से अधिक परिवारों को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्रदान कर देश में प्रथम स्थान हासिल किया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने जिन क्षेत्रों में देश में पहला स्थान हासिल किया है, उनका उल्लेख गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में किया।

राज्यपाल ने आवास, गन्ना, उज्ज्वला योजना, शौचालय, एमएसएमई, सौभाग्य योजना, अटल पेंशन योजना और आम आदमी बीमा योजना जैसी विभिन्न योजनाओं में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने अपने अभिभाषण में कहा, ''प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना में 27 . 58 लाख आवास स्वीकृत कर 17 लाख से अधिक आवास बनाकर उत्तर प्रदेश ने देश में पहला स्थान हासिल किया।''

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश ने 86 हजार 700 करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान कर देश में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ 47 लाख से अधिक परिवारों को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्रदान कर देश में प्रथम स्थान हासिल किया।

उन्होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में दो करोड़ 61 लाख परिवारों को शौचालय देकर राज्य ने पहला स्थान हासिल किया और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) की स्थापना में भी राज्य का देश में प्रथम स्थान है।

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) एवं अन्य योजनाओं में एक करोड़ 24 लाख से अधिक बिजली कनेक्शन देकर राज्य ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया।'' आनंदीबेन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और आम आदमी बीमा योजना में उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया। दुग्ध, चीनी, गन्ना एवं आम उत्पादन में भी राज्य ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया और अटल पेंशन योजना में भी देश में पहला स्थान उत्तर प्रदेश का है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊबीएसपीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है