यूपी विधानसभा सत्र: योगी सरकार से अखिलेश यादव ने पूछा सवाल- आप एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था कैसे हासिल करेंगे?

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 11, 2023 16:45 IST2023-08-11T16:44:17+5:302023-08-11T16:45:08+5:30

यूपी विधानसभा में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "कृषि क्षेत्र में सुधार के बिना एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था कैसे संभव है?"

UP Assembly Session Akhilesh Yadav to asks Yogi govt How will you achieve one trillion dollar economy? | यूपी विधानसभा सत्र: योगी सरकार से अखिलेश यादव ने पूछा सवाल- आप एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था कैसे हासिल करेंगे?

Photo Credit: ANI

Highlightsअखिलेश यादव ने कहा कि सत्र शुरू होने से पहले राज्य सरकार ने एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हासिल करने का भी दावा किया था।उन्होंने कहा कि किसानों की मदद के बिना और कृषि क्षेत्र में निवेश किए बिना आप एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था कैसे हासिल कर सकते हैं।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पूछा कि राज्य में भाजपा शासित सरकार किसानों की मदद के बिना और कृषि क्षेत्र में निवेश किए बिना एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था कैसे हासिल करने जा रही है? यूपी विधानसभा में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "कृषि क्षेत्र में सुधार के बिना एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था कैसे संभव है?"

एक अखबार के साक्षात्कार का हवाला देते हुए, जिसमें सरकार ने 2027 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हासिल करने का दावा किया था, अखिलेश ने कहा, "किसानों की मदद के बिना और कृषि क्षेत्र में निवेश किए बिना आप एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था कैसे हासिल कर सकते हैं।" उन्होंने कहा कि सत्र शुरू होने से पहले राज्य सरकार ने एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हासिल करने का भी दावा किया था।

सरकार पर तीखा हमला करते हुए यादव ने कहा, "वे (भाजपा सरकार) खुद को 'चाल, चरित्र और चेहरा' से पहचानते थे, लेकिन अब वे नफरत, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई से पहचाने जाते हैं।" अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को जनता को बताना चाहिए कि राज्य में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दोनों सरकारों ने क्या कदम उठाए हैं।

Web Title: UP Assembly Session Akhilesh Yadav to asks Yogi govt How will you achieve one trillion dollar economy?

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे