लाइव न्यूज़ :

सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दे पर होगा उप्र विधानसभा का चुनाव : अनुप्रिया पटेल

By भाषा | Updated: December 18, 2021 18:35 IST

Open in App

झांसी (उत्तर प्रदेश), 18 दिसंबर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा जिसके लिए भाजपा व अपना दल (एस) की गठबंधन सरकार ने काम किया है। उन्होंने दावा किया कि इन्हीं मुद्दों पर जनता एक बार फिर गठबंधन को जनादेश देगी।

झांसी के मऊरानीपुर में शनिवार को आयोजित विजय संकल्‍प जनसभा को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा, ''उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव सामाजिक न्याय व विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा जिसके लिए भाजपा व अपना दल (एस) की गठबंधन सरकार ने काम किया है और इन्हीं मुद्दों पर जनता एक बार फिर हमें प्रदेश की सत्ता सौंपेगी।''

पटेल ने बुंदेलखंड के महापुरुषों एवं योद्धाओं को नमन करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘2022 में हमें बुंदेलखंड की धरती पर भी अपना दल (एस) का खाता खोलना है, यहां भी नीला- केसरिया झंडा का परचम बुलंद करना है।’’

उन्‍होंने कहा, ''पिछड़ों के विकास के लिए हमारी पार्टी अल्पसंख्यक मंत्रालय की तर्ज पर ओबीसी मंत्रालय की मांग भी निरंतर उठा रही है और मुझे आशा है कि पिछड़ों व दलित समाज के विकास को लेकर सदैव चिंतित रहने वाले हमारे प्रधानमंत्री पिछड़ों के इस ज्वलंत मांग को पूरा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह