लाइव न्यूज़ :

यूपी विधानसभा चुनावः प्रियंका गांधी बोलीं-भाजपा को हराना हमारा उद्देश्य, हितों की कीमत पर नहीं करेंगे कोई भी गठबंधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2021 14:18 IST

लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले भाजपा के गुंडे कान खोलकर सुन लें, महिलाएँ प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनेंगी और उनपर अत्याचार करने वालों को शह देने वाली सरकार को शिकस्त देंगी।

Open in App
ठळक मुद्दे कोई भी गठबंधन पार्टी के हितों की कीमत पर नहीं होगा। हमारा दो उद्देश्य हैं, पहला भाजपा को हराना और दूसरा हमारा संगठन।वह उत्तर प्रदेश में ज्यादा समय देंगी।

लखनऊः  कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में दूसरे दलों से गठबंधन को लेकर उनका ‘‘ज़हन बिलकुल खुला’’ है लेकिन ऐसा कोई भी समझौता पार्टी के हितों की कीमत पर नहीं होगा।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में अन्य पार्टियों से गठबंधन को लेकर उनका ‘‘ज़हन बिलकुल खुला हुआ’’ है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि अभी वह यह नहीं कह सकतीं कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी या फिर गठबंधन करेगी।

हालांकि कोई भी गठबंधन पार्टी के हितों की कीमत पर नहीं होगा। प्रियंका ने खुद के उत्तर प्रदेश के राजनीतिक फलक से अकसर गैरहाजिर रहने के विपक्ष के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह उत्तर प्रदेश में ‘राजनीतिक पर्यटक' नहीं हैं और वह पिछले करीब डेढ़ साल से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं तथा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लगातार संपर्क में हैं।

अब वह उत्तर प्रदेश में ज्यादा समय देंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बड़े-बड़े दावे कर सत्ता हथियाने वाली भाजपा की असलियत अब जनता के सामने पूरी तरह जाहिर हो गई है और कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की इन्हीं नाकामियों को जनता के सामने रखेगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसप्रियंका गांधीभारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टीबीएसपीमायावतीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों