लाइव न्यूज़ :

यूपी विधानसभा चुनावः पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी, भाजपा से टक्कर

By शीलेष शर्मा | Updated: October 3, 2021 19:15 IST

UP Assembly Elections: गांधी परिवार के करीबी और चार पीढ़ियों से कांग्रेस को मजबूत करने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमला पति त्रिपाठी के प्रपौत्र, पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने गत दिनों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपाठी परिवार का वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर आदि जिलों में काफी प्रभाव रहा है। पिछली विधानसभा में मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र से ललितेश पति त्रिपाठी भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे।ललितेश पति त्रिपाठी के कांग्रेस छोड़ने के फैसले को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना गया है।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में छह महीने के अंदर होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटीं कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी 10 अक्टूबर को वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से आगाज करेंगी। 

कांग्रेस के चुनावी इतिहास में यह पहला मौका है, जब चुनाव से महीनों पहले प्रचार अभियान की शुरुआत हो रही है। लखनऊ में डेरा डाल चुकीं प्रियंका ने जो चुनावी रणनीति बनाई है, उसके अनुसार वाराणसी से शुरू होकर प्रियंका राज्य के सभी 403  विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं,सीधा संवाद और रोड शो करेंगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार 10 अक्टूबर को वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज ग्राउंड में प्रियंका की जनसभा आयोजित की जा रही है। इस जनसभा का मकसद कांग्रेस अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहती है। सभा के आयोजन में पार्टी ने गांव ,कस्बों और शहरों तक अपने कार्यकर्ताओं तथा नेताओं को अभी से रवाना कर दिया है ताकि बड़ी तादाद में भीड़ एकत्रित हो सके।

उल्लेखनीय है कि 2017 कांग्रेस वाराणसी की आठों विधानसभा सीटें हार गयी थी। मोदी के संसदीय क्षेत्र में प्रियंका की सभा प्रदेश भर में संदेश देने के रूप में देखी जा रही है ,यह बताने के लिये कि दशकों से प्रदेश में हंसिये पर आई कांग्रेस अपने दम पर अपनी खोई साख फिर से बहाल करने के लिये पूरी तरह तैयार हो चुकी है तथा वह भाजपा से सीधा मुक़ाबला करेगी।  

विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले उत्तर प्रदेश में इन दो प्रमुख ब्राह्मण चेहरों के कांग्रेस छोड़ने और अन्य कई नेताओं के बाहर जाने से कांग्रेस पार्टी अब अपनी किलेबंदी मजबूत करने में जुट गई है। उत्‍तर प्रदेश के दौरों की रफ्तार भी बढ़ा दी है। कांग्रेस लगातार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावप्रियंका गांधीउत्तर प्रदेश समाचारकांग्रेसयोगी आदित्यनाथवाराणसीनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं