लाइव न्यूज़ :

यूपी विधानसभा चुनावः दलित वोट पर नजर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बनाई बाबा साहब वाहिनी, पूर्व बसपा नेता मिठाई लाल भारती को कमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2021 21:34 IST

UP Assembly Elections: सपा ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ''समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के गठन की घोषणा कर दी।''

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बलिया जिले से आने वाले बसपा के पूर्व दलित नेता मिठाई लाल भारती को सौंपी है। 14 अप्रैल को डॉक्टर आंबेडकर की जयंती पर बाबा साहब वाहिनी के गठन की घोषणा की थी।करीब दो वर्ष पहले उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने दलित वोटों का समीकरण साधते हुए समाजवादी बाबा साहब वाहिनी का गठन किया है और इसकी कमान पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से आने वाले बसपा के पूर्व दलित नेता मिठाई लाल भारती को सौंपी है।

 

 

पार्टी ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ''समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के गठन की घोषणा कर दी।'' इसके पहले सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में द्वारा जारी नियुक्ति पत्र मीडिया से साझा किया गया जिसमें उन्होंने सपा की बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर भारती को मनोनीत किया है। सपा प्रमुख ने उनसे अपेक्षा की है कि वह जल्द बाबा साहब वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करें।

यादव ने 14 अप्रैल को डॉक्टर आंबेडकर की जयंती पर बाबा साहब वाहिनी के गठन की घोषणा की थी लेकिन उसका क्रियान्वयन नहीं हुआ था। भारती पहले बहुजन समाज पार्टी से जुड़े थे और जोनल कोऑर्डिनेटर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अपना दायित्व निर्वहन कर चुके थे लेकिन करीब दो वर्ष पहले उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में 20-22 प्रतिशत दलित वोटों को साधने के लिए सपा बसपा में कार्य कर चुके अनुभवी नेताओं के सहयोग और बाबा साहब आंबेडकर के नाम का सहारा लेकर एक नया समीरण बनाने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि करीब 24 वर्षों की रार के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ा जिसमें सपा के बैनर, पोस्टर पर भी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की भी तस्‍वीरें नजर आई थीं।

हालांकि लोकसभा चुनाव परिणाम आने के कुछ ही दिनों बाद बसपा प्रमुख मायावती ने सपा से गठबंधन तोड़ने का एलान कर दिया था। इसके पहले वर्ष 1993 में सपा और बसपा ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा और उत्‍तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में साझा सरकार बनाई। पर, जून 1995 में राज्य अतिथि गृह में मायावती के साथ सपा कार्यकर्ताओं के कथित दुर्व्यवहार के बाद यह गठबंधन टूट गया और तब भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थीं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवबीएसपीमायावतीBJPउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो