लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावः सीएम भूपेश बघेल बोले- प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बनेगी, गरीबों, दलितों और महिलाओं के हक में फैसले होंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2021 18:19 IST

up Assembly elections: सलमान खुर्शीद और अजय कुमार लल्लू समेत उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव प्रियंका के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव होने के साथ उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी की प्रभारी भी हैं। छत्तीसगढ़ में किसान, दलितों और महिलाओं के हक में फैसले हुए हैं।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा।

वाराणसीः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को उत्तर देगी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बनेगी, जिससे गरीबों, दलितों और महिलाओं के हक में फैसले होंगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक बघेल ने यहां कांग्रेस की ‘किसान न्याय रैली’ में कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में किसान, दलितों और महिलाओं के हक में फैसले हुए हैं। मैं समझता हूं कि जब यहां चुनाव होगा तो आप सब उत्तर देंगे और उत्तर यह होगा कि प्रियंका जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और गरीबों, दलितों, जनजातियों और महिलाओं के हक में फैसले होंगे।"

उल्लेखनीय है कि सलमान खुर्शीद और अजय कुमार लल्लू समेत उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न मौकों पर यह कहा है कि अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव प्रियंका के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। हालांकि, मुख्यमंत्री पद के चेहरों को लेकर पार्टी की ओर से अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

कांग्रेस की नगालैंड इकाई के अध्यक्ष के. थेरी ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नाम की पैरवी करते हुए गत 14 सितंबर को कहा था कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य के लोगों को प्रियंका को अपना मुख्यमंत्री चुनने में खुशी होगी। प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव होने के साथ उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी की प्रभारी भी हैं।

बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भाजपा के लोग गऊ माता की बात करते हैं,लेकिन आप देख लीजिए कि उत्तर प्रदेश में कितनी गऊ माता सड़कों पर घूम रही हैं। छत्तीसगढ़ में हम तो दो रुपये प्रति किलोग्राम गोबर खरीद रहे हैं...भाजपा के लोग वोट के लिए सिर्फ गऊ माता का इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ धर्म की राजनीति करती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ बहुत डरे हुए हैं और विपक्ष के नेताओं को अपने राज्य में दाखिल नहीं होने देते। 

टॅग्स :कांग्रेसवाराणसीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावभूपेश बघेलप्रियंका गांधीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए