UP Assembly Elections 2022: मायावती ने 47 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जहूराबाद से शादाब फातिमा को टिकट, यहां देखें लिस्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2022 18:26 IST2022-02-13T18:25:00+5:302022-02-13T18:26:04+5:30
UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के 47 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। सातवें चरण में उत्तर प्रदेश के नौ जिलों के 54 विधानसभा क्षेत्रों में सात मार्च को मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिये 47 उम्मीदवारों की ताजा सूची जारी की है।
UP Assembly Elections 2022: बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिये 47 उम्मीदवारों की ताजा सूची जारी की है। पार्टी ने इसकी जानकारी दी। बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा और सपा पर हमला किया।
बसपा मुख्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के 47 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। सातवें चरण में उत्तर प्रदेश के नौ जिलों के 54 विधानसभा क्षेत्रों में सात मार्च को मतदान होगा।
13-02-2022-BSP UP CANDIDATE LIST-7TH PHASE pic.twitter.com/7LZq25XuYq
— Mayawati (@Mayawati) February 13, 2022
बसपा द्वारा जारी सूची में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों के अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार घोषित किये गये हैं। बसपा ने उम्मीदवारों के चयन में अगड़ों, पिछड़ों के साथ ही अल्पसंख्यकों का संतुलन बिठाया है।