लाइव न्यूज़ :

"गुंडों और माफियाओं का संगठित गिरोह है सपा", यूपी के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक बोले- 2017 और 2019 जैसा होगा हाल

By आजाद खान | Updated: December 11, 2021 17:30 IST

यूपी के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव और उनके पार्टी पर सवाल उठाया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी को गुंडों और माफियाओं को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज में पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी को गुंडों और माफियाओं को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताया है।यही नहीं मंत्री जी ने बीजेपी को भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताकर वोट देने की अपील की है।

भारत: उत्तर प्रदेश में चुनाव के माहौल को देखते हुए नेताओं के आरोप प्रति आरोप और बयानबाजी शुरु हो गए हैं। ऐसे में यूपी के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने प्रयागराज में अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी गुंडों और माफियाओं को बढ़ावा देती है। मंत्री जी ने समाजवादी पार्टी को गुंडों और बदमाशों का गिरोह करार देते हुए अखिलेश पर किसी भी हालात में सत्ता पाने का आरोप लगाया है। बता दें कि मंत्री जी अपनी इसी तरह के बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 

क्या है मंत्री बृजेश पाठक का दावा 

मंत्री बृजेश पाठक ने दावा करते हुए कहा कि इस बार भी समाजवादी पार्टी की हालत 2017 और 2019 के चुनाव की तरह ही होगी। जिस तरह पार्टी को दोनों चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था, उसी तरह इस बार भी उनका पत्ता साफ हो जाएगा। बता दें कि मंत्री जी भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से आयोजित एक युवोत्थान कार्यक्रम में प्रयागराज पहुंचे थे, जहां उन्होंने सपा अध्यक्ष पर हमला बोला और राज्या के युवाओं से राष्ट्रवादी पार्टी से जुड़ने की अपील भी की है। 

भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाली पार्टी है बीजेपी: मंत्री बृजेश पाठक

नेता के मुताबिक, बीजेपी एक राष्ट्रवादी पार्टी है और पार्टी का ही यह योगदान है कि अयोध्या में सैकड़ों साल बाद मंदिर का निर्माण हो रहा है। मंत्री जी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अब यह जनता तय करेगी की उसे एक राष्ट्रवादी पार्टी चाहिए या गुंडों और माफियाओं को बढ़ावा देने वाली समाजवादी पार्टी चाहिए। 

टॅग्स :भारतउत्तर प्रदेश समाचारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है