लाइव न्यूज़ :

UP Election: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, अगले साल नहीं लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2021 13:08 IST

UP Election: अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि वे अगले साल यपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने ये बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने साफ कर दिया है वे अगले साल यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।अखिलेश अभी आजमगढ़ से सांसद हैं और सपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे भी हैं। अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के बीच गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि वे अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि चुनाव के लिए उनकी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के बीच गठबंधन को फाइनल कर लिया गया है।

पीटीआई को दिए इंटरव्यू में अखिलेश ने कहा, 'रालोद के साथ हमारा गठबंधन फाइनल है। सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाना है।' अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद भी हैं।

'शिवपाल यादव से गठबंधन के दरवाजे खुले हैं'

यह पूछे जाने पर कि क्या विधानसभा चुनाव में वे चाचा शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (पीएसपीएल) के साथ भी गठबंधन करेंगे, 'अखिलेश ने कहा कि उन्हें इसमें कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, उन्हें (शिवपाल यादव) और उनके लोगों को उचित सम्मान दिया जाएगा।'

अखिलेश यादव अपनी पार्टी सपा से मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी हैं। अखिलेश ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान भले ही कर दिया है पर वे भाजपा पर लगातार हमलावर हैं।

अखिलेश ने रविवार को हरदोई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए किसानों के आंदोलन का मुद्दा एक बार फिर उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा लौह पुरुष सरदार पटेल को याद तो कर रही है, अगर वास्तव में उनके बताए रास्ते पर चलना है तो जो तीन कृषि कानून पास किए हैं, उनको आज ही वापस ले लें,यही पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।'

सरदार पटेल की कल जयंती थी। इसी मौके पर अखिलेश ने ये बात कही। सपा प्रमुख ने साथ ही मोहम्मद अली जिन्ना की तुलना महात्मा गांधी, सरदार पटेल से कर नया विवाद भी पैदा कर दिया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना ने उसी संस्थान से पढ़ाई की, और बैरिस्टर बने और भारत की आजादी के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?