लाइव न्यूज़ :

उप्र: आतंकवाद रोधी दस्ते ने अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह के छह सदस्यों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 13, 2021 20:27 IST

Open in App

लखनऊ, 13 जून उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने रविवार को अवैध हथियार बनाकर बेचने वाले बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

एटीएस के सूत्रों ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि प्रतापगढ़ जिले में अवैध असलहों एवं कारतूसों का एक बड़ा अंतरराज्यीय गिरोह काम कर रहा है, जिसके सदस्य बिहार के मुंगेर से कारीगरों को बुलाकर यहीं पर अवैध हथियारों को बनाते हैं और उत्तर प्रदेश में बेचते हैं।

इस सूचना पर एटीएस तथा प्रतापगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने इस गिरोह के छह सदस्यों को लालगंज थाना क्षेत्र के असरही गांव में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में बिहार के मुंगेर निवासी शायल आलम, सरफ़राज़ आलम, आज़ाद, गोरखपुर निवासी तिरुपति नाथ वर्मा तथा प्रतापगढ़ के रहने वाले स्वालीन अंसारी और अखलीन अंसारी शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से 300 कारतूस, दो पिस्तौल, दो तमंचे तथा 22 अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद की गईं। इसके अतिरक्त बड़ी-बड़ी खराद मशीनें और लोहा गलाने वाली भट्टियां भी बरामद हुई हैं।

सूत्रों ने बताया कि इस सम्बन्ध में लालगंज थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है कि वे उत्तर प्रदेश में कहां-कहां हथियार एवं कारतूस की आपूर्ति करते थे, प्रतापगढ़ या उत्तर प्रदेश में इनके सहयोगी कौन कौन हैं, उनके तार किस-किस प्रदेश में किन लोगों से जुड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया