लाइव न्यूज़ :

उप्र: पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती से सामूहिक बलात्कार का आरोप

By भाषा | Updated: November 24, 2021 23:31 IST

Open in App

मथुरा, 24 नवंबर उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा देकर लौट रही मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र की एक युवती के साथ चार युवकों द्वारा कार में लिफ्ट देकर आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक, देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि कोसीकलां क्षेत्र निवासी एक युवती की सोशल मीडिया मंच फेसबुक के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हुई थी। वह युवक उसे पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा दिलाने कार से आगरा ले गया था।

उन्होंने कहा कि यह घटना आगरा से परीक्षा देकर लौटने के दौरान हुई। हालांकि, जाने के दौरान कार में युवक के अलावा केवल एक चालक ही था, परंतु वापसी में उसके चार अन्य साथी भी थे।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवती के कार में बैठने के कुछ देर बाद ही उससे छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की गई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़िता को राजमार्ग के किनारे ही बुरी तरह से घायल हालत में छोड़ गए, जिसकी जानकारी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसके घरवालों को दी।

बाद में परिजनों ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराकर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता के भाई की ओर से दी गई शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी संजीव त्यागी के मुताबिक पीड़िता उस युवक का केवल फोन नंबर बता पा रही है, जिससे उसकी सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। वह उस युवक के बारे में और कुछ नहीं जानती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!