Breaking: अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा दिया, विधानसभा में योगी आदित्यनाथ का करेंगे सामना, करहल से बने हैं विधायक

By विशाल कुमार | Published: March 22, 2022 01:55 PM2022-03-22T13:55:22+5:302022-03-22T14:37:30+5:30

आज अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। अखिलेश आजमगढ़ से लोकसभा सांसद थे। मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अखिलेश यादव विधान परिषद के सदस्य थे। आजमगढ़ से सांसद अखिलेश ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा है।

up akhilesh yadav resign from lok sabha retain assembly seat | Breaking: अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा दिया, विधानसभा में योगी आदित्यनाथ का करेंगे सामना, करहल से बने हैं विधायक

Breaking: अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा दिया, विधानसभा में योगी आदित्यनाथ का करेंगे सामना, करहल से बने हैं विधायक

Highlightsअखिलेश आजमगढ़ से लोकसभा सांसद थे।आजमगढ़ से सांसद अखिलेश ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था।आज अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया जिसके साथ ही यह साफ हो गया कि वह अब उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी आदित्यनाथ के सामने उतरेंगे।

आज अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। अखिलेश आजमगढ़ से लोकसभा सांसद थे। मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अखिलेश यादव विधान परिषद के सदस्य थे। आजमगढ़ से सांसद अखिलेश ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा है।

बता दें कि, अखिलेश यादव ने करहल सीट से 67,504 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, यादव को 1,48,196 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को 80,692 वोट मिले हैं। करहल सीट को सपा का गढ़ माना जाता है।

इससे पहले ऐसी चर्चाएं भी थीं कि अखिलेश यादव विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर लोकसभा में अपना कार्यकाल जारी रखेंगे लेकिन आज के फैसले से उन्होंने प्रदेश की राजनीति को विधानसभा जरिए ही साधने की मंशा जाहिर कर दी है।

मालूम हो कि भाजपा गठबंधन ने यूपी विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार 403 में से 273 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ अपने मुख्यमंत्री के पद को बचाने में कामयाबी हासिल की है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर की सदर विधानसभा सीट से चुनकर विधानसभा में पहुंचे हैं।

जब साल 2017 में आदित्यनाथ का चयन मुख्यमंत्री के पद के लिए हुआ था उस समय वो गोरखपुर से पांचवी बार लोकसभा के सांसद थे और सीएम बनने के लिए विधान परिषद का रास्ता अपनाया था।

Web Title: up akhilesh yadav resign from lok sabha retain assembly seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे