लाइव न्यूज़ :

सपा नेताओं के फोन टैप हो रहे, मुख्यमंत्री हर शाम रिकॉर्डिंग सुनते हैं, अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया आरोप

By विशाल कुमार | Updated: December 19, 2021 13:57 IST

बीते शनिवार को आयकर विभाग ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय, अखिलेश यादव के निजी सचिव जैनेंद्र यादव और पार्टी नेता मनोज यादव के परिसरों पर छापेमारी कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयादव ने कहा क‍ि केंद्र सरकार जांच ऐजेंसियों के माध्‍यम से डराने का काम कर रही है।उन्होंने कहा क‍ि सपा की सरकार आने पर ऐसे अधिकारियों का हिसाब किया जाएगा।शनिवार को पार्टी के तीन नेताओं के खिलाफ आयकर विभाग ने छापेमारी की थी।

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं और अपने सहयोगियों के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी के बाद अखिलेश यादव ने आज आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं और हर शाम मुख्यमंत्री रिकॉर्डिंग सुनते हैं।

रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा क‍ि केंद्र सरकार जांच ऐजेंसियों के माध्‍यम से डराने का काम कर रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने पूछा कि आप इतने विश्वास के साथ कैसे कह सकते हैं कि फोन टैपिंग हो रही है तो पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अभी सरकार के खिलाफ कोई बात करके देख लीजिए अगर आपको न पकड़ ले जाएं तो कहना।

इस दौरान उन्होंने इस कथित अवैध गतिविधि में लिप्त अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि सपा की सरकार आने पर ऐसे अधिकारियों का हिसाब किया जाएगा।

यादव ने आगे कहा क‍ि इस अनुपयोगी मुख्यमंत्री के राज में न तो युवाओं को रोजगार मिल पा रहा है और न ही परीक्षाएं हो पा रही हैं। पेपर लीक हो रहे हैं। नौजवान परेशान हैं। किसान परेशान हैं और सरकार है कि उनकी बात सुनती ही नहीं है। अनुपयोगी मुख्यमंत्री को पता है कि जनता उन्हें हटा देगी इसलिए वो आयकर विभाग की रेड करवाकर हमें डराना चाहते हैं लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।

बीते शनिवार को आयकर विभाग ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय, अखिलेश यादव के निजी सचिव जैनेंद्र यादव और पार्टी नेता मनोज यादव के परिसरों पर छापेमारी कर रहा है।

इससे पहले कल छापेमारी के बाद सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि अभी तो आयकर आया है, इसके बाद ईडी और सीबीआई भी आएंगे।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं