उप्र: महिला से बलात्कार कर उस पर धर्म बदलने का बनाया दबाव

By भाषा | Updated: October 15, 2021 12:01 IST2021-10-15T12:01:44+5:302021-10-15T12:01:44+5:30

UP: After raping the woman, pressure was made on her to change her religion. | उप्र: महिला से बलात्कार कर उस पर धर्म बदलने का बनाया दबाव

उप्र: महिला से बलात्कार कर उस पर धर्म बदलने का बनाया दबाव

मुजफ्फरनगर (उप्र), 15 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार कर घटना का वीडियो बनाया और फिर उस पर धर्म बदलने का दबाव भी बनाया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है। आरोपी वसीम उर्फ आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ न्यू मंडी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहले महिला के साथ प्रेम संबंध बनाए और फिर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। उसने घटना का वीडियो भी बनाया। वह महिला पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था और उसने पीड़िता को वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करने की धमकी भी थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे आरोपी किस धर्म से नाता रखता है, इसकी जानकारी नहीं थी क्योंकि उसने अपना नाम आकाश बताया था जबकि उसका असली नाम वसीम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UP: After raping the woman, pressure was made on her to change her religion.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे