लाइव न्यूज़ :

उप्र: बच्चे के हत्यारोपी पर रासुका के तहत कार्यवाही

By भाषा | Updated: March 28, 2021 22:50 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), 28 मार्च बहराइच जिले में पिछले साल अक्टूबर में कोचिंग जा रहे 12 साल के एक दलित बच्चे का अपहरण कर 30 लाख रूपए फिरौती मांगने और फिर उसकी हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्यवाही की गयी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने रविवार को बताया कि पिछले साल 29 अक्टूबर की शाम जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के मझौली गांव के ओंकार चौधरी का पुत्र वेद प्रकाश चौधरी (12) कोचिंग सेंटर पढ़ने जा रहा था। उस समय बच्चे के पिता ओंकार से जलन रखने वाले गांव के ही कलीम और उसके पिता हसन मोहम्मद ने कथित तौर पर अपने परिवारीजनों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर वेद प्रकाश के अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी थी। हत्या कर बच्चे के शव को एक बोरे में भरकर श्रावस्ती जिले की एक नहर में फेंका गया था।

अपहर्ताओं ने अपहरण के बाद बच्चे के पिता से 30 लाख रुपए फिरौती भी मांगी थी। इस संबंध में कलीम और हसन के परिवार की तीन महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

एएसपी ने बताया कि घटना को लेकर जेल में बंद आरोपी कलीम के खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाही की गयी है। रासुका संबंधी कार्यवाही की प्रति आरोपी को जिला कारागार में तामील कराई गयी है।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व, जिलाधिकारी शंभूकुमार कलीम के पिता हसन मोहम्मद के खिलाफ पिछले माह ही रासुका तामील करने की कार्यवाही कर चुके हैं।

रासुका के तहत किसी आरोपी को बगैर आरोपपत्र दाखिल किए एक साल तक हिरासत में रखा जा सकता है।

मालूम हो कि मृतक वेद प्रकाश के पिता ओंकार चौधरी गांव के प्रधान रह चुके हैं। कलीम मुंबई में रहकर बिरयानी बेचता था। पिछले साल लाकडाउन में कलीम के गांव वापस आने पर ओंकार ने एहतियातन प्रशासन से शिकायत कर कलीम को पृथक-वास में भिजवाया था। इस बात को लेकर कलीम और उसके परिजन ओंकार के परिवार से रंजिश रखते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर