लाइव न्यूज़ :

उप्र: पत्नी और दो बेटियों पर तेजाब फेंका, आरोपी हिरासत में

By भाषा | Updated: September 10, 2021 19:59 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 10 सितंबर गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के कुंद्राघाट में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बेटियों पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्‍नी और उसकी बड़ी बेटी का अस्पताल में उपचार चल रहा है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि प्राथमिक उपचार के बाद छोटी बेटी को छुट्टी दे दी गई है।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि कुंद्राघाट क्षेत्र का रहने वाला अजय साहनी पेशे से दर्जी है और स्थानीय लोगों के अनुसार वह बहुत ज्यादा शराब पीता था और अपनी पत्नी पर विवाहेत्तर संबंध का शक करता था। पिछले दो दिनों से दोनों में बहस चल रही थी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर अजय बोतल में तेजाब लेकर घर गया और उसने बरामदे में बैठी अपनी पत्नी और उस समय कपड़े धो रही अपनी बड़ी बेटी अर्पिता पर तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना में छोटी बेटी आराध्या भी मामूली रूप से घायल हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मां-बेटियों की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

ताडा के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और कैंट पुलिस को उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि दंपति के तीन बच्चे हैं, जिनमें अर्पिता कक्षा नौ और आराध्या कक्षा छह में पढ़ती है जबकि उनका 20 साल का बेटा आशुतोष नौकरी के लिए मुंबई गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग