लाइव न्यूज़ :

उप्र: दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

By भाषा | Updated: February 23, 2021 20:51 IST

Open in App

कौशाम्बी, 23 फरवरी उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी जिले के सराय अकिल क्षेत्र में हाल में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के मामले में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी मंगलवार को प्रयागराज में पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि गत 19 फरवरी को सराय अकिल थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी गुलशन को 20 फरवरी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गुलशन पैर में गोली लगने से घायल हुआ था, जिसके बाद उसे प्रयागराज के एस.आर.एन. अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह मंगलवार सुबह हिरासत में तैनात दो सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुलशन की निगरानी में लगे दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की कई टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव