लाइव न्यूज़ :

यूपी: बरेली में दर्दनाक हादसा, एक्सीडेंट में 8 लोगों की मौत और 4 घायल, सीएम योगी ने जताया शोक

By भाषा | Updated: October 31, 2019 01:28 IST

बरेली के एसपी देहात ने बताया कि घायलों को स्थानीय पुलिस द्वारा बरेली में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक फरार हो गया जिसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Open in App

जिले के थाना भुता क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक ट्रक ने मोटरसाइकिल और एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

बरेली देहात के पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि जिले के थाना भुता क्षेत्र अंतर्गत देर शाम बीसलपुर से बरेली की ओर जा रहे एक ट्रक ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर एक कार को टक्कर मार दी जिससे आठ लोगों की मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि मरने वालों में कार सवार शमा (22), सीवा (28), हुसैन नामक बच्चा (छह माह), रहमत बी (40), इस्मा (10), अजमत (42),तथा वैन ड्राइवर यूनुस (25) शामिल है। इसके अलावा मोटरसाइकिल सवार रिचा (27) भी मृतकों में शामिल है । दुर्घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं।

बरेली के एसपी देहात ने बताया कि घायलों को स्थानीय पुलिस द्वारा बरेली में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक फरार हो गया जिसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। उधर, लखनऊ में एक बयान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह