लाइव न्यूज़ :

यूपी: बांदा जिले में दर्दनाक हादसा, बाइक में लगी आग से 3 लोग जिंदा जले

By भाषा | Updated: October 6, 2019 11:40 IST

सदर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) जटाशंकर राव ने रविवार को बताया की कबरई कस्बे का राजीव नगर निवासी अनिल प्रजापति (25) अपने चार साल के बेटे और साथी बिज्जू (17) के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर हमीरपुर जिले के रीवन गांव से अपने घर वापस लौट रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देआंशिक रूप से जले ट्रक और पूर्णरूप से जली मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। मोटरसाइकिल सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सटे महोबा जिले के कबरई कस्बे में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक में घुस गई जिससे उसमें आग लग गयी और एक बच्चे सहित तीन लोग जिंदा जल गए।

सदर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) जटाशंकर राव ने रविवार को बताया की कबरई कस्बे का राजीव नगर निवासी अनिल प्रजापति (25) अपने चार साल के बेटे और साथी बिज्जू (17) के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर हमीरपुर जिले के रीवन गांव से अपने घर वापस लौट रहा था।

तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर कबरई कस्बे में ताज क्रशर प्लांट के पास महोबा की तरफ से आ रहे ट्रक में सामने से घुस गई। उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से मोटरसाइकिल की पेट्रोल की टंकी फट गई और उसमें आग लग गयी, जिससे मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग जिंदा जल गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से आग बुझाई और जले हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आंशिक रूप से जले ट्रक और पूर्णरूप से जली मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। मोटरसाइकिल सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया