उप्र: नोएडा में बुधवार को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेगी आप

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:29 IST2021-08-31T20:29:29+5:302021-08-31T20:29:29+5:30

UP: AAP will take out 'Tiranga Yatra' in Noida on Wednesday | उप्र: नोएडा में बुधवार को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेगी आप

उप्र: नोएडा में बुधवार को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेगी आप

आम आदमी पार्टी (आप) अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बुधवार को नोएडा में तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आप इससे पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ और आगरा में ऐसी यात्राएं आयोजित कर चुकी है, जो भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। उल्लेखनीय है कि निकटवर्ती दिल्ली में ‘आप’ की सरकार है। आप की जिला इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा, ‘‘दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सभाजीत सिंह बुधवार को गौतम बौद्ध नगर के नोएडा में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।’’ पार्टी की गौतम बुद्ध नगर इकाई के प्रवक्ता और महासचिव संजीव निगम ने कहा, “इस मुहिम का उद्देश्य आप द्वारा परिभाषित देशभक्ति और राष्ट्रवाद की परिभाषा को आम लोगों तक पहुंचाना है।” लखनऊ और आगरा में अभियान के दौरान पार्टी नेताओं ने उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा नीत सरकारों पर निशाना साधा था।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभा के दौरान कोविड​​-19 प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन के लिए आगरा में आप पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UP: AAP will take out 'Tiranga Yatra' in Noida on Wednesday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे