उप्र: बंदूक से दुर्घटनावश गोलियां चलाने के आरोप में बैंक का एक सुरक्षा कर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 17, 2021 12:04 IST2021-09-17T12:04:36+5:302021-09-17T12:04:36+5:30

UP: A security guard of a bank arrested for accidentally firing a gun | उप्र: बंदूक से दुर्घटनावश गोलियां चलाने के आरोप में बैंक का एक सुरक्षा कर्मी गिरफ्तार

उप्र: बंदूक से दुर्घटनावश गोलियां चलाने के आरोप में बैंक का एक सुरक्षा कर्मी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, 17 सितंबर जिले में एक बैंक के सुरक्षा कर्मी को उसकी राइफल से दुर्घटनावश गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को ‘इण्डियन ओवरसीज़ बैंक’ में हुई। दुर्घटनावश गोली चलने से बैंक के ग्राहक रुबिना, गौरव और मनु घायल हो गए। सुरक्षा कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आशंका है कि कथित तौर पर बेल्ट टूटने के बाद बंदूक उसके कंधे से गिर गई थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UP: A security guard of a bank arrested for accidentally firing a gun

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे