लाइव न्यूज़ :

उप्र: अधेड़ के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 27, 2021 23:04 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 27 मार्च उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की शहर कोतवाली में 42 वर्षीय महिला ने शनिवार देर शाम एक अधेड़ व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर कथित तौर से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि महिला ने शनिवार देर शाम मुराइनटोला मोहल्ले में रहने वाले नूर मोहम्मद (55) के खिलाफ शादी करने का झांसा देकर पिछले कई सालों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

उन्होंने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बताया कि पीड़िता ने 22 मार्च को जब बिना शादी किए शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किया तो आरोपी ने अपने रिश्तेदारों उमर, प्यारू व बारू के साथ मिलकर मारपीट की।

सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नूर मोहम्मद पर दुष्कर्म करने और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र