लाइव न्यूज़ :

उप्र: आपत्तिजनक होर्डिंग लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: March 10, 2021 22:56 IST

Open in App

बिजनौर, 10 मार्च उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक धर्म विशेष और न्यायपालिका के खिलाफ होर्डिंग लगाकर आपत्तिजनक बातें लिखने के आरोप मे अंबेडकर समाज पार्टी के 12 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के पास अंबेडकर समाज पार्टी की ओर से एक होर्डिंग लगवाया गया था जिसमे एक धर्म और न्यायपालिका के खिलाफ कई आपत्तिजनक बातें लिखी गयी थीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने होर्डिंग जब्त कर पार्टी के 12 लोगों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण इरादे से सार्वजनिक शांति भंग करने और विभिन्न धर्मों के बीच सद्भाव के खिलाफ कृत्य करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो