लाइव न्यूज़ :

यूपी: अवैध धर्मांतरण कानून के तहत 79 मामले दर्ज, बरेली में सबसे अधिक 21 एफआईआर दर्ज

By विशाल कुमार | Updated: October 23, 2021 10:23 IST

79 एफआईआर में से 7 जुलाई तक सबसे अधिक 21 एफआईआर बरेली जोन में दर्ज की गई और इसके बाद 15 एफआईआर मेरठ जोन, 12 एफआईआर गोरखपुर. सात एफआईआर आगरा और इलाहाबाद में पांच एफआईआर दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्दे50 मामले में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैसात मामलों में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की गई है.सबसे अधिक 21 एफआईआर बरेली जोन में दर्ज की गई.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में इस साल जुलाई तक 2020 के अवैध धर्मांतरण कानून के तहत कुल 79 मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें से 50 मामले में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और सात मामलों में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की गई है.

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, 79 एफआईआर में से 22 मामले लंबित हैं.

79 एफआईआर में से 7 जुलाई तक सबसे अधिक 21 एफआईआर बरेली जोन में दर्ज की गई और इसके बाद 15 एफआईआर मेरठ जोन, 12 एफआईआर गोरखपुर. सात एफआईआर आगरा और इलाहाबाद में पांच एफआईआर दर्ज की गई.

उत्तर प्रदेश अवैध धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम, 2021 को चुनौती देने वाली विभिन्न जनहित याचिकाओं पर जवाबी हलफनामा दाखिल करते हुए राज्य सरकार ने यह जवाब दिया है.

बता दें कि, पिछले साल नवंबर में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अध्यादेश पास किया था और इसके अगले ही दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अध्यादेश को मंजूरी दे दी थी.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथAllahabad High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल