लाइव न्यूज़ :

उप्र: मथुरा में प्रतिबंधित गुटखा के 50 हजार पाउच जब्त

By भाषा | Updated: August 5, 2021 15:21 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), पांच अगस्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की एक टीम ने यहां एक गोदाम में छापा मार कर एक प्रतिबंधित गुटखा के 50,000 पाउच जब्त किये हैं, जिनकी कीमत कई लाख रुपये में आंकी गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जिला अभिहित अधिकारी (डीओ) डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि थाना गोविंद नगर क्षेत्र में सरस्वती कुण्ड इलाके में स्थित गोल्डमोहर गुटखा के ‘सुपर स्टॉकिस्ट’ के यहां बुधवार को मारे गए छापे में प्रतिबंधित पान मसाला सामग्री के 50,000 पाउच जब्त किये गये तथा जांच के लिए इसके नमूने प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें संदेह है कि उक्त पान मसाला बनाने में मिलावट की गई होगी। इसलिए जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक उसका उपयोग या बिक्री नहीं की जा सकती। यदि इसमें मिलावट पाई गई तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा।’’

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को मथुरा जनपद में गोल्डमोहर पान मसाला व गुटखा, बाबा ब्राण्ड तिल आयल तथा फिटबिट हेल्थ सप्लीमेंट सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी।

उन्होंने बताया कि पिछले साल नवंबर में विभाग की कार्रवाई के बाद लिये गये नमूनों की प्रयोगशाला में कराई गई जांच में इन उत्पादों में स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह रसायन पाए गये थे, जिससे कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि गोल्डमोहर पान मसाला व गुटखा में ‘गैंबियर’ की पुष्टि हुई थी, जो एक कवक (फंगस) है और इससे पेट की पाचनक्रिया खराब हो जाती है तथा कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है।

अधिकारी ने बताया कि फिटबिट हेल्थ सप्लीमेंट सिरप में कृत्रिम रंग टैट्राजीन पाया गया था, जबकि बाबाजी ब्राण्ड तिल आयल में कृत्रिम रंग बटर येलो पाया गया। इन सभी का इस्तेमाल पूरी तरह से वर्जित है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए विभाग ने प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के साथ ही मंगलवार को आदेश जारी कर पूरे जनपद में संबंधित उत्पादों की खरीद, बिक्री व भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया था।’’

अभिहित अधिकारी ने बताया कि जिन दुकानों से इन खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे, उनके लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह