लाइव न्यूज़ :

UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 4814 नये मामले आये सामने, मृतकों का आंकडा पहुंचा 2393

By भाषा | Updated: August 15, 2020 20:17 IST

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से उत्तर प्रदेश में अबतक 2393 लोगों की मौत हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में अबतक कोरोना वायरस के 1, 50, 061 मामले सामने आ चुके हैं। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 671 मामले लखनऊ में सामने आये जबकि गोरखपुर से 310, कानपुर नगर से 250 मामले सामने आए।कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक सबसे अधिक 295 मौतें कानपुर नगर में हुईं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 4814 नये मामले सामने आये जबकि 58 और मरीजों की मौत होने के साथ शनिवार को मृतकों का आंकडा 2393 पहुंच गया । स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 4814 नये मामले सामने आये।

इस संक्रमण की वजह से राज्य में अबतक 2393 लोगों की मौत हो गयी । फिलहाल उपचाराधीन मरीज 51, 437 हैं जबकि 96, 231 लोग स्वस्थ होकर अस्पतालों से छुटटी पा चुके हैं । प्रदेश में अबतक कोरोना वायरस के 1, 50, 061 मामले सामने आ चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 14 मरीजों की मौत राजधानी लखनउ में हुई।

सहारनपुर में पांच, कानपुर नगर में चार तथा वाराणसी और प्रयागराज में तीन तीन मरीजों की जान चली गयी। बुलेटिन में बताया गया कि बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 671 मामले लखनऊ में सामने आये जबकि गोरखपुर से 310, कानपुर नगर से 250, प्रयागराज से 203 और बरेली से 177 नये मरीज सामने आये।

बुलेटिन में कहा गया कि कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक सबसे अधिक 295 मौतें कानपुर नगर में हुईं । लखनउ में 200, मेरठ में 122, वाराणसी में 119 और आगरा में 102 मौतें इस संक्रमण के चलते हो चुकी हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं