लाइव न्यूज़ :

बरेली: तीन साल के बच्चे को लगी मोबाइल की लत, पेशाब-शौच आदि के लिए भी नहीं छोड़ता फोन

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 8, 2019 14:53 IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक तीन साल का बच्चा एक मिनट के लिए भी मोबाइल फोन से अलग नहीं रह पा रहा था। समस्या से तंग आकर उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देतीन साल के बच्चे को लगी मोबाइल फोन की ऐसी लत कि उसके आगे सब कुछ भूला!बच्चे को लगी मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए माता-पिता उसे अस्पताल ले गए।

उत्तर प्रदेश के बरेली में मोबाइल फोन की लत लगने का एक अजब मामला सामने आया है। टीओआई की खबर के मुताबिक, एक तीन साल के बच्चे को मोबाइल फोन की लत लग गई। बच्चे को मोबाइल फोन का नशा इस कदर हुआ कि उसे बचाने के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। बरेली के ही जिला अस्पताल में 'मन कक्ष' नाम का एक काउंसलिंग सेंटर है, बच्चे को वहीं लाया गया। 

मां ने बताया कि उसका बच्चा बिस्तर खूब गीला कर रहा है, पेशाब और शौच आदि उसी पर कर रहा है, इसलिए उसे दिखाने लाई है। बाद में जो सच सामने आया वह चौंकाने वाला है। विशेषज्ञों से पता चला कि महिला का बच्चा इसलिए बिस्तर पर ही पेशाब और शौच आदि कर रहा था क्योंकि वह एक मिनट के लिए भी मोबाइल फोन नहीं छोड़ना चाहता था। 

महिला का तीन साल का बच्चा दिन के आठ घंटे मोबाइल पर केवल 'डोरेमॉन' और 'मोटू-पतलू' जैसी चीजें देखने नें बिता रहा था और वह अकेला ऐसा नहीं है, डॉक्टरों के मुताबिक, दो महीने में सेंटर पर ऐसे 39 मामले आए, जिनमें ज्यादार 10-18 आयु वर्ग के बच्चों के हैं, जो सोशल मीडिया और वीडियो गेम की वर्चुअल दुनिया में बड़े हो रहे हैं। 

अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि ज्यादातर मामलों में ऐसा पाया गया कि बच्चों की वजह से माता-पिता के काम में व्यवधान न आए और वे अपने आप में व्यस्त रहें, इसलिए छोटी उम्र में ही उनके हाथ में मोबाइल फोन थमा देते हैं। बाद में यह बच्चों में लत और बुरे बर्ताव का कारण बनता है। 

तीन वर्ष के इस बच्चे के साथ भी ऐसा ही हुआ। मां घर के काम करते वक्त बच्चे को मोबाइल फोन पकड़ा देती थी। यहां तक कि बच्चे को जब अस्पताल लाया गया तो उसने तब तक माता-पिता को डॉक्टरों से मुखातिब नहीं होने दिया जब तक कि उसे मोबाइल फोन नहीं मिल गया। डॉक्टरों ने सभी माता-पिता को सलाह दी है कि वे अपने बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें और उन्हें ऐसे खेल खिलवाएं जिनसे उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबरेलीमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं