लाइव न्यूज़ :

उप्र: कोविड-19 से 24 और मरीजों की मौत, 1950 नए मामले

By भाषा | Updated: December 6, 2020 21:46 IST

Open in App

लखनऊ, छह दिसंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के कारण 24 और लोगों की मौत हो गई तथा 1950 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 24 और लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7924 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा पांच मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा, वाराणसी में तीन तथा कानपुर और अयोध्या में दो-दो मरीजों की मौत हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1950 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 283 नए मामले राजधानी लखनऊ में सामने आए हैं। इसके अलावा, गाजियाबाद में 223, मेरठ में 171, गौतम बुद्ध नगर में 138 तथा वाराणसी में 108 नए मामले सामने आए हैं।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य में इस वक्त 22160 कोविड-19 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1993 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य में इस वक्त कोविड से उबरने का प्रतिशत 94.58 है।

प्रसाद ने बताया कि शनिवार को राज्य में 179972 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक दो करोड़ तीन लाख आठ हजार 636 नमूनों की जांच हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'मेरा कोविड केन्द्र' मोबाइल ऐप शुरू किया है। इस ऐप की मदद से उन केन्द्रों की जानकारी हासिल की जा सकती है, जहां निशुल्क कोविड जांच होती है। ऐप में किसी शहर या मोहल्ले का नाम लिखने से पांच किलोमीटर के दायरे में निशुल्क जांच करने वाले केन्द्रों के नाम सामने आ जाएंगे।

साथ ही स्वास्थ्य महानिदेशक की वेबसाइट पर जाकर भी ऐसे केन्द्रों की सूची देखी जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू