लाइव न्यूज़ :

यूपी: योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में किया फेरबदल, 13 वरिष्ठ IAS अफसरों का तबादला

By भाषा | Updated: February 15, 2020 06:28 IST

राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वाणिज्य कर, मनोरंजन कर विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक सिन्हा को कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनात करते हुए उनकी पुरानी जिम्मेदारियों को भी बनाए रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए शुक्रवार को 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वाणिज्य कर, मनोरंजन कर विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक सिन्हा को कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनात करते हुए उनकी पुरानी जिम्मेदारियों को भी बनाए रखा है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए शुक्रवार को 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वाणिज्य कर, मनोरंजन कर विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक सिन्हा को कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनात करते हुए उनकी पुरानी जिम्मेदारियों को भी बनाए रखा है।

इसी तरह, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार को वर्तमान पद के साथ नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग के प्रमुख सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग से उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख पद की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।

इसके अलावा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार-प्रथम को वर्तमान पद के साथ आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

पंचायती राज विभाग की प्रमुख सचिव अनीता सिंह को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, तैनाती की प्रतीक्षा कर रही कल्पना अवस्थी को खेलकूद एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। वह मोहम्मद इफ्तिखार उद्दीन का स्थान लेंगी जिन्हें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष पद पर नई तैनाती दी गई है।

कृषि कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव देवेश चतुर्वेदी के विभागों में अदला-बदली कर दी गई है। राज्यपाल के विशेष सचिव डॉक्टर अशोक चंद्र को महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर नई तैनाती दी गई है। तैनाती की प्रतीक्षा कर रही आईएएस अफसर मोनिका एस गर्ग को उच्च शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

पंचायती राज विभाग के सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह को मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है। वित्त विभाग के सचिव भुवनेश कुमार को दुग्ध विकास विभाग के प्रमुख सचिव पद पर नई तैनाती दी गई है। वह बाबूलाल मीना का स्थान लेंगे, जिन्हें उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक जगदीश प्रसाद और राज्य सूचना आयोग के सचिव शिवप्रसाद-प्रथम की जिम्मेदारियों में अदला-बदली कर दी गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां