लाइव न्यूज़ :

‘लापरवाही’ से बच्ची की मौत, सीएमएस निलंबित, महिला अस्पताल की सीएमएस के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश

By भाषा | Updated: June 20, 2019 13:59 IST

सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बच्ची की मौत के बाद पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर कमलेन्द्र स्वरूप गुप्ता को निलंबित किया गया है जबकि महिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर अल्का शर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार बच्ची पुरुष अस्पताल लायी गयी थी जहां बाल रोग विशेषज्ञ उपलब्ध थे।बच्ची का इलाज करने की बजाय उसके परिवार को महिला अस्पताल भेज दिया गया।

बरेली में चार दिन की नवजात बच्ची का इलाज करने में कथित लापरवाही के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पुरुष अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के निलंबन और महिला अस्पताल की सीएमएस के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए।

सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बच्ची की मौत के बाद पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर कमलेन्द्र स्वरूप गुप्ता को निलंबित किया गया है जबकि महिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर अल्का शर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार बच्ची पुरुष अस्पताल लायी गयी थी जहां बाल रोग विशेषज्ञ उपलब्ध थे। बच्ची का इलाज करने की बजाय उसके परिवार को महिला अस्पताल भेज दिया गया। महिला अस्पताल ले जाने पर बच्ची को फिर वापस पुरुष अस्पताल भेज दिया गया।

खबरों के मुताबिक बीमार नवजात का इलाज नहीं हो सका और उसे एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में उसकी मौत हो गई। बच्ची को सांस लेने में दिक्कत थी। परिवार वालों का आरोप है कि तीन घंटे तक वे इलाज के लिए भटकते रहे, जिसकी वजह से बच्ची की मौत हो गई। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया