लाइव न्यूज़ :

अस्पृश्यता दीवार: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 10, 2020 20:20 IST

Open in App

कोयंबटूर (तमिलनाडु), 10 दिसंबर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने कोयंबटूर के जिलाधिकारी के राजामणि एवं पुलिस अधीक्षक अरूलारासू से जिले के नादूर में नयी ‘अस्पृश्यता दीवार’ पर 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है।

इन अधिकारियों को लिखे पत्र में आयोग ने कहा कि उसे इस दीवार को गिराने, उसे खड़ी करने वाले व्यक्ति एवं कथित दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध वाला एक पत्र मिला है। इस पत्र की प्रति बृहस्पतिवार को मीडिया को उपलब्ध करायी गयी।

नादूर पिछले साल दिसंबर में सुर्खियों में आया था जब 17 दलित भारी वर्षा के कारण एक दीवार के ढहने से मर गये थे।

इस दीवार के मालिक ने हाल ही में नयी दीवार खड़ी कर दी जिसे राजनीतिक दलों और संगठनों ने ‘अस्पृश्यता दीवार’ करार दी क्योंकि उसके दूसरी तरफ दलित रह रहे हैं।

आयोग ने पत्र में कहा कि उसने मामले में जांच करने का निर्णय लिया है और वह उसे प्रदत्त दिवानी अदालत के अधिकार का भी इस्तेमाल कर सकता है। उसने कहा कि उसे यदि निर्धारित वक्त में जवाब नहीं मिलता है तो वह अधिकारियों को पेश होने के लिए समन जारी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है