लाइव न्यूज़ :

यूएनएससी: भारत समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद रोधी उपायों पर हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित कर रहा

By भाषा | Updated: August 5, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अपनी अध्यक्षता के दौरान भारत समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद रोधी उपायों और शांतिरक्षक अभियानों पर जोर देते हुए हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारत, अगस्त महीने के लिए यूएनएससी की अध्यक्षता कर रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ अगस्त को यूएनएससी में समुद्री सुरक्षा पर एक खुली परिचर्चा की वर्चुअल माध्यम से अध्यक्षता करेंगे। इसका विषय ‘समुद्री सुरक्षा बढ़ाना--अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के रखरखाव के लिए एक मामला’ होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी अध्यक्षता के तहत, हम अपने चुने हुए तीन मुख्य क्षेत्रों पर हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं: समुद्री सुरक्षा, शांतिरक्षक अभियान और आतंकवाद रोधी उपाय। ’’

बागची ने कहा कि यह पहला मौका होगा जब एक भारतीय प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ अन्य दो मुख्य क्षेत्रों पर, हमारी योजना विदेश मंत्री की अध्यक्षता में शारीरिक उपस्थिति वाली बैठक करने की है। ’’

भारत एक जनवरी से दो साल के लिए यूएनएससी का अस्थायी सदस्य है। अस्थायी सदस्य के तौर पर यूएनएससी में भारत का यह सातवां कार्यकाल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया