लाइव न्यूज़ :

तृणमूल के असंतुष्ट मंत्री ने कुछ नेताओं पर कार्यकर्ताओं के साथ नौकरों जैसा बर्ताव करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: January 4, 2021 00:39 IST

Open in App

कोलकाता, तीन जनवरी पश्चिम बंगाल के मंत्री राजीब बनर्जी को एक वीडियो में कथित तौर पर यह कहते सुना गया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ नौकरों जैसा बर्ताव करते हैं। बनर्जी पहले भी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक धड़े को लेकर अपनी शिकायतें जाहिर कर चुके हैं।

रविवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ। कुछ दिन पहले ही मंत्री ने पार्टी महासचिव पार्थ चटर्जी से मुलाकात की थी।

वीडियों में मंत्री को कहते सुना गया, '' कुछ ऐसे नेता हैं जो अपने फायदे के लिए कार्यकर्ताओं को इस्तेमाल कर रहे हैं और उनके साथ अपने नौकरों जैसा बर्ताव कर रहे हैं। मैं ऐसे नेताओं से अनुरोध करता हूं कि पार्टी के निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ नहीं खेलें।''

इस वीडियो को लेकर बनर्जी की टिप्पणी प्राप्त नहीं की जा सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे