लाइव न्यूज़ :

शुक्रवार को गुवाहाटी-दिल्ली विमान से उपद्रवी यात्री उतारा गया : स्पाइसजेट

By भाषा | Updated: November 28, 2021 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर गुवाहाटी हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एक पुरुष यात्री को खराब व्यवहार के लिए स्पाइसजेट के विमान से उतार दिया गया और उसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों को सौंप दिया गया। एयरलाइन ने यह जानकारी दी।

यह घटना शुक्रवार सुबह दिल्ली जा रहे विमान एसजी 8169 पर हुई जब विमान रनवे पर था।

एयरलाइन ने रविवार को जारी बयान में बताया कि यात्री को इसलिए उड़ान से उतार दिया गया था क्योंकि वह बार-बार अपनी सीट से उठ रहा था और हंगामा कर रहा था।

बयान में कहा गया,“उसे शांत कराने की कोशिशें बेकार गईं और साथी यात्रियों ने चालक दल के सदस्यों को बताया कि वह उक्त यात्री के साथ यात्रा करने के लिए तैयार नहीं हैं।”

इसमें बताया गया, “विमान को वापस बाड़े में लाया गया जहां हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारियों ने स्पाइसजेट के कर्मचारियों के साथ यात्री को विमान से उतारा और उसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंप दिया।”

बाद में, विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि उपद्रवी यात्री के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां