लाइव न्यूज़ :

एलओसी पर अशांति ने लोगों की जिंदगी को तकलीफदेह बना दिया है :नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता

By भाषा | Updated: January 2, 2021 22:48 IST

Open in App

श्रीनगर, दो जनवरी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शनिवार को कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी समाप्त होनी चाहिए क्योंकि इससे जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जिंदगी तकलीफदेह हो रही है।

पार्टी पिछले वर्ष 31 दिसंबर को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गोलाबारी और गोलीबारी में कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में लोगों के मारे जाने की घटना का जिक्र कर रही थी।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष और बारामूला से लोकसभा सदस्य मोहम्मद अकबर लोन तथा पार्टी नेताओं कैसर जमशीद लोन, काफिलुल उर रहमान और सज्जाद शफी उरी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि प्रशासन को लोगों के बचाव में आगे आना चाहिए।

बयान में कहा गया, ‘‘इस तरह की गोलीबारी स्थानीय लोगों के लिए भयावह स्वप्न से कम नहीं है। अग्रिम चौकियों पर हालात लंबे समय से वैसे ही बने हुए हैं और स्थानीय लोगों की जिंदगी तकलीफदेह हो गयी है। हालांकि पहली बार करनाह में इस तरह की अशांति बढ़ गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल