लाइव न्यूज़ :

उन्नाव: इंग्लिश टीचर नहीं पढ़ पाई अंग्रेजी की किताब, जिला मजिस्ट्रेट ने लगाई फटकार, वीडियो वायरल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 30, 2019 11:24 IST

जिला मजिस्ट्रेन ने जब शिक्षिका से अंग्रेजी की किताब पढ़कर सुनाने के लिए कहा तो वह उसे सही से नहीं पढ़ सकीं। इस पर अधिकारी ने फौरन अपने अधीनस्थ कर्मचारी को आदेश दिया कि शिक्षिका को तुरंत सस्पेंड किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के उन्नाव के एक स्कूल की शिक्षिका का वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में अंग्रेजी किताब नहीं पढ़ पाने पर जिला मजिस्ट्रेट शिक्षिका की फटकार लगाते दिख रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सिकंदरपुर सरौसी स्थित एक सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक अधिकारी शिक्षिका को लताड़ लगाते हुए देखे जा रहे हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने वीडियो ट्वीट किया है। एएनआई के मुताबिक, जिला मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार पांडेय ने स्कूल का दौरा किया था। जिला मजिस्ट्रेन ने जब शिक्षिका से अंग्रेजी की किताब पढ़कर सुनाने के लिए कहा तो वह उसे सही से नहीं पढ़ सकीं। इस पर अधिकारी ने फौरन अपने अधीनस्थ कर्मचारी को आदेश दिया कि शिक्षिका को तुरंत सस्पेंड किया जाए। 

सामने आए 56 सेकेंड के वीडियो में पूरी बात इस प्रकार है

जिला मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार पांडेय स्कूल की ही दो बच्चियों के साथ एक बेंच पर बैठे नजर आते हैं। उनके सामने की तरफ खाकी वर्दी में एक पुलिसवाला नजर आता है। जिला मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार पांडेय कहते दिखाई देते हैं, ''चलो इधर आओ.. मैडम इधर आओ.. मैडम इधर आइये.. चलिए.. आप पढ़िये यहा से.. ये आप पढ़िया यहां से.. ये वाला पैराग्राफ पढ़िये..

शिक्षिका पढ़ना शुरू करती है। उनके द्वारा कुछ शब्द पढ़े जाने के दौरान ही जिला मजिस्ट्रेट भड़क उठते हैं। जिला मजिस्ट्रेट वीडियो में कहते दिखाई देते हैं, ''शी शुड वी सस्पेंडेड इमीडिएटली.. इसको पढ़ने नहीं आता.. क्या पढ़ाएगी बच्चों को.. ईवन टीचर्स, शी कान्ट राइट रीड.. शी कान्ट रीड इंगलिश..।''

पूछे जाने पर शिक्षिका अपना नाम राजकुमारी बताती है। इस दौरान शिक्षिका कुछ सफाई देने की कोशिश करती है तो जिला मजिस्ट्रेट उसे फटकार लगाते हैं, ''सो व्हाट.. बीए तो पास हो.. बीटीसी तो की हो.. कक्षा आठ... मतलब कोई माने नहीं पूछ रहे हैं.. आपसे मैं इसका अनुवाद करने को नहीं कह रहा हूं.. आपसे सिर्फ पढ़ने को कह रहा हूं तो आदमी पढ़ तो सकता ही है न..।''

यहां देखें वीडियो-

अधिकारी की डांट के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे उनके साथ बेंच पर बैठी बच्चियां सहमी हुई नजर आती हैं।

कहा जा रहा है कि घटना 28 नवंबर की है और जिस शिक्षिका से जिला मजिस्ट्रेट अंग्रेजी की किताब पढ़वा रहे थे, वह अंग्रेजी विषय ही पढ़ाती हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल कंटेंटवायरल वीडियोएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह